कोरबा ब्रेकिंग : भू- विस्थापितों ने कुसमुंडा GM कार्यालय में जमाया कब्जा, किया दोपहर का भोजन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

छत्तीसगढ़ किसान सभा और रोजगार एकता संघ द्वारा एसईसीएल के खदानों से प्रभावित भू विस्थापित किसानों की लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण की मांग को लेकर कुसमुंडा महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कुसमुंडा खदान बंद की घोषणा की गई। खदान बंद से पहले कुसमुंडा भवन में प्रबंधन,प्रशासन के साथ भू विस्थापितों को बैठक के लिए बुलाया गया। बैठक सकारात्मक नहीं होने और प्रबंधन द्वारा फिर गुमराह कर खदान बंद नहीं करने के प्रस्ताव को भू विस्थापितों ने नहीं माना भू विस्थापितों ने अधिकारियों पर गुमराह करने और भू विस्थापितों के जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए बैठक से उठ कर बाहर निकल गए।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share