ट्रक पर बोरियों में मांस भरकर रखा था, 2 अरेस्ट:जगदलपुर में बच्ची से की थी रेप की कोशिश, लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

जगदलपुर के आड़ावल गांव में एक युवक ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है। जब नाबालिग ने जोर-जोर से आवाज लगाई तो इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया। पहले उसकी पिटाई की फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पूछताछ में पता चला कि युवक ट्रक लेकर आया था। ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें बोरियों में मांस रखा मिला। VHP ने इसे गौमांस बताया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

शुक्रवार को गांव में बच्ची खेल रही थी। वहीं पास में ही 2 युवक मौजूद थे। उनमें से एक ने नाबालिग को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। तब लड़की बेहोश हो गई थी। लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले और उसके साथी को पकड़ लिया।

बोरियों में भरा हुआ था मांस।
बोरियों में भरा हुआ था मांस।

फिर दोनों की बेदम पिटाई की गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद बोधघाट थाना के स्टाफ मौके पर पहुंचे गए। जिन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम महबूब और इम्तियाज बताया।

पुलिस ने ट्रक की ली तलाशी

जिसके बाद पुलिस ने इनके ट्रक की तलाशी ली। जगदलपुर CSP विकास कुमार का कहना है कि, बोरियों में सिंग और हड्डियां थी। अब ये किस जानवर के हैं यह जांच के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि ये दोनों युवक दुष्कर्म और किसी जानवर के मांस की तस्करी से जुड़े हुए हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही खुलासा होगा।

पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए भेजा है।
Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share