*डीएवी पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में हवन अनुष्ठान के साथ नया शैक्षणिक सत्र शुरुआत*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/डी. ए. व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में नए शिक्षा सत्र की शुरुवात वैदिक पूजा व हवन अनुष्ठान के साथ किया गया। यह हवन अनुष्ठान विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी के नेतृत्व व विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मालती श्रीवास व शिक्षिका प्रीति अग्रहरी जी के मार्गदर्शन में यह हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस वैदिक पूजा में छात्र-छात्राओं व समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति रही । इस हवन में बीते साल की परेशानियों को हवन कुंड में आहुति देकर पूर्ण रूप से नए उत्साह के साथ नए सत्र में जुट जाने का संकल्प लिया गया। इस अनुष्ठान के सम्पन्न होने के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी जी ने सभी विद्यार्थियों को निष्ठापूर्वक अध्ययन करने व गुरुजनों तथा परिजनों से मिलने वाले मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। प्राचार्य मुखर्जी ने इस नए शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में सभी बच्चों का स्वागत किया और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने हेतु प्रोत्साहित भी किया। प्राचार्य ने आगे यह कहा कि यह हवन वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ किसी भी शुभ कार्य के लिए लाभदायक माना गया है। हवन के माध्यम से विद्यार्थी अपने वैदिक परंपरा से जुड़े रहते है। उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं को गत वर्ष के सफल संचालन के लिए धन्यवाद व बधाइयां भी दी । प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को अगले सत्र में नए क्रियाकलापों पर आधारित शिक्षण के लिए कहा। साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सामने यह भी लक्ष्य रखा की किस प्रकार वे गत वर्ष से और अधिक बेहतर कर सकने के लिए प्रयासरत रहें। इस वैदिक हवन पश्चात उपस्थित सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share