बालको पुलिस ने थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफतार..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/  ये पूरा मामला दिनांक 18.05.2024 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया की पिताम्बर बंजारे के द्वारा प्रार्थीया को शादी का झांसा देकर उसके साथ गाली गलौच मारपीट कर अप्राकृतिक अनाचार किया है कि प्रार्थीया के आवेदन पर थाना बालकोनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक  कोरबा  सिद्धर्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा  यू.बी.एस.चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा (मुख्यालय) प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया जो टीम के द्वारा लगातार आरोपी पिताम्बर बंजारे के पता तलाश में जुटा रहा, पुलिस टीम के लगातार प्रयासो से आरोपी को आज दिनाँक 24.06.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव
प्र.आर. नरेन्द्र लहरे, आरक्षक रिर्चर्ड डेविड निराला,सुजीत कुरी का उत्कृष्ट योगदान रहा।

आरोपीः-
पिताम्बर बंजारे पिता धनसाय बंजारे उम्र 27 साल निवासी मुडाभांठा थाना कोसिर जिला सारंगढ

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share