ब्रेकिंग न्यूज कोरबा: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां लोग तेज रफ्तार के कारण कई बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां बालकों में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम 21 वर्षीय सुरेंद्र गावेल के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है । इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया जा रहा है कि रूमगड़ा निवासी सुरेंद्र चाय नाश्ते की दुकान चलाया करता था। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share