युवती का मिला कंकाल, दो माह पहले हुआ था अपहरण, मांगी गई थी 15 लाख की फिरौती, कोरबा पुलिस कप्तान के नेतृत्व में आरोपी किए गए गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्राम लेपरा से दो माह पूर्व अपहृत युवती का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती सिलाई सीखने सहेली के साथ कोरबा के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं पहुंची. आरोपियों ने युवती का अपहरण कर परिवार वाले को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इसकी शिकायत परिजनों ने बांगो थाने में की थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.

 

जांच में आज पाली थाना क्षेत्र के ग्राम केराझरिया कोसाबाड़ी जंगल में युवती की दफनाई हुई लाश मिली, खोदने पर युवती का कंकाल बरामद किया गया. पांचों आरोपी सलिहाभाटा निवासी बताए जा रहे हैं.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share