कोरबा में भाई की बेरहमी से हत्या,गर्दन पर टंगिया से किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई की मौके पर मौत; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बड़े भाई की टंगिया से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की सुबह राम भरोसा राठिया अपने घर के पीछे बाड़ी में धान लगाने की तैयारी के लिए घास उखाड़ रहे थे। इसी दौरान रामजीवन राठिया कथित तौर पर टंगिया लेकर मौके पर पहुंचा और गर्दन पर लगातार 5 से 6 वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राम भरोसा राठिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय मृतक की पत्नी सनीरो राठिया वहीं मौजूद थीं। शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। मामले की सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी रामजीवन राठिया को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस घटना के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share