जुआ फड़ पर मानिकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹18,800 नकद और ताश की गड्डी जब्त

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंआभट्ठा पिकअप स्टैंड के पास संचालित एक जुआ फड़ पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,800 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद कर जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मानिकपुर पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से जुआ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share