12 ज्योतिर्लिंग के साथ विराजे हैं भगवान गणेश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर. राजधानी रायपुर में यूं तो हर साल की तरह इस साल भी कई आकर्षक सजावटों के साथ भगवान गणेश विराजमान हुए है. चाहे वो चंद्रयान-3 के थीम पर बने पंडाल की बात हो, या लाल बाग के थीम पर बनी भगवान गणेश की मूर्तियों की. लेकिन इन सब के बीच राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर के एक गणेश पंडाल में इस बार 12 ज्योतिर्लिंग के साथ भगवान गणेश विराजमान हुए है. जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.हम बात कर रहे है फाफाडीह के गली नंबर-4 स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति की. जिन्होंने इस बार इस थीम के साथ भगवान गणेश बैठाए है. समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि वे स्टेट बैंक कॉलोनी में पिछले 13 वर्षों से लगातार गणेश पंडाल अलग अलग थीम के साथ बना रहे है और ये 14 वां वर्ष है. यही कारण है कि समिति ने इस बार कुछ हटकर करने की सोच के साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा विराजित की है, जिसके देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share