कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद: घर के अंदर घुसकर ले उड़े बाइक, रात 3:35 बजे की वारदात CCTV में कैद,सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। कोरबा में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे घर के बाहर खड़ी गाड़ियों ही नहीं, बल्कि घर के अंदर रखे वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात घर के भीतर घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 3:35 बजे की है। अज्ञात चोर देर रात घर में दाखिल हुए और मौका पाकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। रात में हुई इस वारदात की जानकारी परिवार को बाद में हुई। वाहन गायब मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध की गतिविधियां कैद मिलीं।

घटना के बाद वाहन मालिक ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

घर के अंदर घुसकर वाहन चोरी की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। देर रात घर में लोगों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की वारदात को अंजाम देना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंच पाती है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share