
*कोरबा, छत्तीसगढ़, 19 नवम्बर, 2026:* कोरबा पॉवर लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल अदाणी फाउंडेशन के तहत आसपास के 15 शासकीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल सहायता सामग्री वितरित की। इनमें 9 प्राथमिक, 4 माध्यमिक और 2 हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालय शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है।

यह सामग्री बेंगचुल, दर्रानहठा, पथाडी, खोदडेल, न्यू पहंदा, ओल्ड पहंदा, रिसदिहापारा, सरगबुंदिया और धंधानी गाँवों के विद्यालयों को दी गई। इसमें व्हाइट और ग्रीन ड्यूल बोर्ड, बोर्ड मार्कर, पैकेट चॉक, कक्षा घड़ियाँ और प्रार्थना व विद्यालयी आयोजनों के लिए ब्लूटूथ स्पीकर शामिल हैं। विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन भी दिए गए। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल किट के रूप में बैग, कम्पास और कॉपी का एक-एक सेट दिया गया। इस तरह कुल 172 स्कूल किट वितरित की गईं।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सभी 15 विद्यालयों को उनकी जरूरत के अनुसार खेल सामग्री भी दी गई। इसमें 6 हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिए स्पोर्ट्स सेट शामिल थे। इन सेट में फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट बैट, टेनिस क्रिकेट बॉल, बैडमिंटन रैकेट, छह शटल कॉक वाला बॉक्स, फर्स्ट-एड किट, बड़े कैरम बोर्ड और शतरंज के सेट दिए गए।

वहीं, 9 प्राथमिक विद्यालयों के लिए अलग स्पोर्ट्स सेट तैयार किए गए। इनमें फोम या रबर की सॉफ्ट फुटबॉल, बच्चों के लिए स्किपिंग रोप, पाँच बीन बैग का सेट, छोटे हुला हूप्स, दस सॉफ्ट कोन का सेट, छोटे कैरम बोर्ड, लूडो बोर्ड, रिंग टॉस गेम सेट और प्लास्टिक का मिनी क्रिकेट सेट शामिल हैं। इसके अलावा, बेसिक फर्स्ट-एड किट, स्नेक्स एंड लैडर्स व लूडो जैसे बोर्ड गेम, प्लास्टिक के मैग्नेटिक शतरंज सेट, मेमोरी कार्ड गेम, फ्लैश कार्ड और लकड़ी या फोम की पजल भी दी गईं। इन सामग्रियों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
विद्यालयों में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु फर्स्ट-एड किट भी प्रदान की गई।
दीपावली के शुभ अवसर पर किए गए इस सहयोग की विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सराहना की। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन सामग्रियों से कक्षाओं में पढ़ाने की व्यवस्था बेहतर होगी। इन सामग्रियों से न सिर्फ शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। स्कूल प्रबंधन ने अदाणी फाउंडेशन की ओर से पहले किए गए सहयोगात्मक कार्यों को भी याद किया और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार योगदान देने के लिए फाउंडेशन व उसकी टीम का आभार जताया।
अदाणी फाउंडेशन की यह पहल शासकीय विद्यालयों में शिक्षण सुविधाएँ बेहतर बनाने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
