शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस,आईपीसी की 10 धाराओं में मामला दर्ज

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी निवासी कुशल बघेल पर चाकू से हमला कर मारपीट करने के साथ धमकी देने के मामले में पुलिस ने कुख्यात बदमाश सोमू अग्रवाल सहित उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इनमें अजीत बेक, राहुल शांडिल्य, सोनू सेन, सूरज शाह, और लकी सिंह शामिल है। इन सभी ने मिलकर बघेल से मारपीट करने के साथ उसकी जान देने का प्रयास किया था। मामला उजागर होने के साथ पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका जुलूस निकालने के बाद कोर्ट में पेश किया। इससे पहले भी सोमू अग्रवाल कई मामलों को अंजाम दे चुका है और जेल जा चुका है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share