CG NEWS: थाने से 80 मीटर दूरी पर गंदा धंधा, एक हजार लेंगे, खूब आराम देंगे

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

राजधानी रायपुर में बहुत कुछ बदल रहा है। ड्रग्स के बाद अब सड़कों पर खुलेआम जिस्म फरोशी हो रही है। इसके लिए बाकायदा 1000 रुपए रेट भी तय है। खास बात यह है कि, रात होते ही ये सब कुछ थाने से महज 80 मीटर की दूरी और रेलवे स्टेशन पर शुरू हो जाता है।  टीम के स्टिंग ऑपरेशन में राजधानी में चल रहे गंदे धंधे की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

स्थान : तेलीबांधा थाने के पास एक्सप्रेस-वे के नीचे

समय : शुक्रवार रात करीब 2 बजे

टीम पहुंची तो देखा कि वहां कारें रुक रही हैं। इस पर हमने भी गाड़ी कुछ दूरी पर रोक दी। कार की विंडो के पास जाकर कुछ सेक्स वर्कर सौदेबाजी करते हैं। कुछ ही देर में कार का दरवाजा खुलता है और सेक्स वर्कर अंदर बैठ जाती है। हमारे गाड़ी रोकते ही एक अन्य सेक्स वर्कर तेजी से पास में आती है। इसके बाद हमारी और उसकी बातचीत शुरू होती है।

सड़क पर खड़ी इन सेक्स वर्कर के लिए कुछ नाबालिग लड़के दलाल का काम करते दिखाई दिए। इस बारे में जब रिपोर्टर ने कहा कि ये तो बच्चे हैं। इस पर जवाब मिला कि आप अपना काम कीजिए। ये हमारे काम का समय है। उनमें से एक गाली गलौज पर उतर आई। मुखबिर से पता चला कि ग्राहकों को फंसाने के लिए ये नाबालिग लड़के काम पर लगाए जाते हैं। दूर खड़े होकर कोई गाड़ी का सिंगल हॉर्न बजाता है, तो ये ही पहले दौड़कर जाते हैं।

टीम के कुछ लोग मौके पर थोड़ी देर रुके। बचे लोग तेलीबांधा थाने के सामने रुक कर इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तेलीबांधा पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी हमारे पास आकर रुकी। उसमें से एक कॉन्स्टेबल उतरा और हमसे पूछताछ करने लगा। हमने बताया कि अपने साथियों का इंतजार कर रहे हैं, तो वह हमें भगाने लगे और कहा कि आप यहां खड़े नहीं हो सकते।

दरअसल ये केवल तेलीबांधा इलाके का हाल नहीं है। हमारी टीम रेलवे स्टेशन और घड़ी चौक के पास भी पहुंची। यहां भी तेलीबांधा जैसा ही हाल था। सड़क के किनारे 5 लड़कियों का ग्रुप नजर आया। पेट्रोलिंग की गाड़ियां गुजरती रहीं, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।

ऐसे लोग करते रहे हैं लूटपाट

इनका गिरोह इतना सक्रिय है कि पिछले कुछ दिनों में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई है। कुछ दिनों पहले राजनांदगांव के एक व्यापारी को ये लोग अपने साथ नवा रायपुर लेकर गए और वहां उसे लूट लिया। नाम खराब होने के डर से उस कारोबारी ने शिकायत नहीं की।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share