साहब लड़की देखने जाना है, पांच दिनों की छुट्टी चाहिए… सिपाही का अवकाश लेटर वायरल…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

फर्रूखाबाद। इन दिनों यूपी के फर्रूखाबाद जनपद के एक सिपाही का छुट्टी के लिए अधिकारी को लिखा लेटर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी का नाम राघव चतुर्वेदी है। वायरल लेटर में सिपाही ने लिखा है कि उसकी शादी की उम्र निकल रही है। बड़ी मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता आया है। लड़की देखने के लिए उसे पांच दिनों का अवकाश चाहिए।

दरअसल, ये पूरा मामला फर्रूखाबाद जनपद का है। सिपाही राघव चतुर्वेदी थाना कादरी गेट में तैनात है और पुलिस विभाग में पिछले तीन सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राघव ने क्षेत्राधिकारी फतेहगढ़ को जो आवेदन लिखा है, वो इस प्रकार है…

”सादर अवगत कराना है कि प्रार्थी के पिताजी ने दूरसंचार के माध्यम से अवगत किया है कि वह प्रार्थी (राघव चतुर्वेदी) के लिए कन्या देखने जा रहे हैं। प्रार्थी की पुलिस में नौकरी लगे 3 वर्ष होने जा रहे हैं अभी तक प्रार्थी का विवाह नहीं हुआ है। महोदय, पुलिस के लड़कों की शादी के रिश्ते भी न के बराबर आ रहे हैं। श्रीमान बड़ी ही मुश्किल एक अच्छा रिश्ता मिला है। प्रार्थी के विवाह की आयु भी अपनी अंतिम सीढ़ियों पर है। अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 5 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें महोदय की महान कृपा होगी।”

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share