जेएनवी कैडेट्स ने फहराया परचम”

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

27 बटालियन एनसीसी रायपुर के तत्वाधान में एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 8.9.2023 से 17.9.2023 तक एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र लखोली में आयोजित हुआ इसमें 1छ. ग. बटालियन एनसीसी कोरबा से 75 जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कैडेट्स ने भाग लिया इनमे से जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा से कुल 22 कैडेट्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और शिविर में अलग-अलग दिनों में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया जिसमें से मुख्य रूप से कैडेट ऋषि पटेल और कैडेट देव नंदिनी सोनी ने क्रमशः जेडी और जे डब्लू वर्ग में बेस्ट कैडेट के लिए गोल्ड मेडल, कैडेट अंकिता बरेठ ने डिबेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, कैडेट ऋषि पटेल और कैडेट युवती धीवर ने टग ऑफ वार में सिल्वर मेडल एवम डिबेट प्रतियोगिता में कैडेट प्रशांत श्रीवास ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवम बटालियन का नाम रोशन किया l कैडेट्स की इस सफलता पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी चौधरी ने सभी कैडेट्स, विद्यालय प्राचार्या सुश्री शांति मोहंती, बटालियन के नायब सूबेदार जरनैल सिंह एवम विद्यालय एनसीसी अधिकारी रीतेश भोंसले को बधाई प्रेषित की साथ एनसीसी के दायित्वों को निर्वहन का संदेश भी दिया

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share