एयर गन दिखाकर पूर्व पत्नी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामा भी पुलिस की गिरफ्त में

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हंड्रेड बेड कॉलोनी में पूर्व पत्नी को एयर गन दिखाकर धमकाने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर निवासी सतीश कश्यप का अपनी पूर्व पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके बावजूद वह महिला के हंड्रेड बेड कॉलोनी स्थित घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच तलाक से जुड़े मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद के दौरान आरोपी ने महिला को डराने-धमकाने का प्रयास किया और अपने पास रखी एयर गन दिखाकर भय का माहौल बनाया। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में सहयोग करने वाले उसके मामा को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share