बिजली की चपेट में आए दो वानरों की दर्दनाक मौत, गौ सेवकों ने विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा शहर में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से दो वानरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गौ सेवकों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों मृत वानरों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।


जानकारी के मुताबिक लालूराम कॉलोनी क्षेत्र में एक वानर ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना विकास कॉम्प्लेक्स के सामने हुई, जहां 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक अन्य वानर ने भी दम तोड़ दिया।

 

दोनों घटनाओं की जानकारी नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर के माध्यम से गौ सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं तक पहुंची। इसके बाद गौ सेवा जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता ने अपने निजी वाहन से दोनों मृत वानरों के शवों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

 

इसके बाद जेसीबी की व्यवस्था कर दोनों वानरों का विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। इस कार्य में गौ सेवक निखिल यादव ने भी सहयोग किया।

 

बेजुबान जानवरों की मौत के बाद जिस तरह गौ सेवकों ने संवेदनशीलता दिखाई, उसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। हालांकि, लगातार बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की चपेट में वन्यजीवों की मौत के मामले बिजली व्यवस्था की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share