कल उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मनाएंगे “बहनी संग राखी तिहार”, दीदी-बहनों को दिया स्नेहिल न्योता

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “बहनी संग राखी तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन नगर एवं जिले की बहनों तथा भारतीय जनता पार्टी की दीदी-बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता एवं स्नेह के साथ मनाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन कल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डी-1, शासकीय निवास, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में किया जाएगा।
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा की सभी मातृशक्ति एवं दीदी-बहनों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व की सभी नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पर्व है।
उन्होंने सभी बहनों से “बहनी संग राखी तिहार” में आत्मीयता के साथ शामिल होने का सादर आग्रह किया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share