जिले में कबाड़ का खेला! चोरों ने प्लांट में बोला धावा, चोरी की करतूत कैमरे में कैद; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। जिले में कबाड़ और स्क्रैप चोरी का खेल एक बार फिर चर्चा में है। बालको थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट इलाके में स्थित बेसिंग पावर प्लांट में दिनदहाड़े स्क्रैप चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्लांट परिसर से कुछ लोग स्क्रैप सामग्री निकालते नजर आए, जिसकी पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और परिसर से स्क्रैप की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चोरों ने दिन के उजाले में ही प्लांट परिसर में पहुंचकर स्क्रैप सामग्री पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। जिस तरीके से चोरी की गतिविधि को अंजाम देने की बात सामने आ रही है, उससे यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बाहरी लोग परिसर तक कैसे पहुंचे?

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्लांट परिसर में प्रवेश और स्क्रैप सामग्री की निकासी पर पर्याप्त निगरानी रखी जा रही है? यदि चोरी की गतिविधि वास्तव में प्लांट के अंदर हुई है तो सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।

अब देखना होगा कि बालको पुलिस और प्लांट प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और वायरल वीडियो के आधार पर चोरी के आरोपों की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share