
कोरबा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

फिलहाल विवाद की वजह और घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
