दिवाली मनाने घर पहुंचा 2019 से फरार स्थाई वारंटी, पसान पुलिस ने रात में दबिश देकर दबोचा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

चोरी और लूट के मामले में लंबे समय से था फरार, न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल

कोरबा। अपराधियों की धरपकड़ के लिए कोरबा पुलिस की सतर्कता और तत्परता एक बार फिर देखने को मिली। वर्ष 2019 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी द्वास सिंह को पसान पुलिस ने दिवाली मनाने अपने घर पहुंचने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वास सिंह निवासी धमधापारा, रामपुर लहंगा, थाना पसान, वर्ष 2019 में चोरी एवं लूट के मामले में आरोपी है। प्रकरण में न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी दिवाली मनाने के लिए अपने घर पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही पसान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही दबिश दी और घर पहुंचते ही आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस की टीम ने रातभर सतर्कता बरतते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

पसान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को आखिरकार कानून के शिकंजे में लाने में सफलता मिली।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share