डेंटल स्केनर मशीन की स्थापना हुई कोरबा में,भारत सरकार की योजना से ली गई आर्थिक सहायता

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/कोरबा के सिटी डेंटल हॉस्पिटल मैं दांतो से संबंधित चिकित्सा अब एडवांस तरीके से होगी। यहां पर डेंटल स्कैनर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके चलते मरीजों को सुविधा का लाभ लेने के लिए दूसरे नगरों में जाने की जरूरत नहीं होगी और इससे उनका समय और धन बचेगा।

हॉस्पिटल के संचालक डॉ सरफराज खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दांत और जबड़े से संबंधित समस्याओं की स्कैनिंग करने के लिए लोगों को पहले रायपुर या दूसरे शहर जाना पड़ता था। इसमें काफी दिक्कतें होती थी और खर्च बढ़ते थे। इसे देखते हुए कोरबा में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही दांतों की नाप का काम भी एक सॉफ्टवेयर के जरिए करेंगे।

बताया गया कि यह मशीन काफी महंगी है इसलिए भारत सरकार की एक योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त की गई है। हमारी कोशिश होगी कि अधिकतम ₹500 के खर्च में लोगों को इसका लाभ दिया जाए।

इससे पहले डॉ सरफराज और उनकी टीम के द्वारा अभियान चलाने के साथ लोगों को दांतों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के विषय में बेहतर जानकारी मिली।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share