एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, दो युवकों ने मिलकर 7 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा./एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई. बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इस गंभीर मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची से अनाचार करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की है. बच्ची का परिवार यहां किराए के मकान में रहता है. जानकारी के मुताबिक, बीते 20 अप्रैल को मोहल्ले में रहने वाले 2 युवको ने मिल कर एक 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया.

बच्ची की माँ ने बताया कि आरोपी दोनो युवको ने बच्ची को चॉकलेट के बहाने एक गोदाम के अंदर ले गए थे और अनाचार की घटना को अंजाम दिया. बच्ची रोती हुई घर पहुची तब परिजनों ने बच्ची से कारण पूछा. बच्ची ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया.

परिजनों को अपनी मासूम बच्ची के साथ हुई घटना का जैसे ही पता चला, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने तत्काल दबिश देकर दोनों ही आरोपियों शिवकुमार और हरिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है.पीड़ित बच्ची की माँ ने आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share