*पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट और फिर उठाया ख़ौफ़नाक कदम*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव धनढनी में 37 वर्षीय पवन बिजवार ने अपनी पत्नी पर लोहे के घन से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सुख मति को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उधर पत्नी की मौत निश्चित जान पवन ने घर में ही फांसी लगाकर अपने प्राण दे दिए. उरगा पुलिस को सूचना मिल गई है मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

मृतिका के देवर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई और भाभी एक दिन पहले ही बरपाली अपने ससुराल से वापस लौटे थे, उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी किसी को नहीं है, मृतिका के देवर की माने तो शराब पीने की बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share