*अवैध रूप से चल रहे चाय टपरी पर पुलिस है मेहरबान कई शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई,आखिर वजह है क्या*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

टीपी नगर क्षेत्र स्थित चाई टपरी नामक एक कैफे पर पुलिस इस वक्त मेहरबान नजर आ रही है कई शिकायतों के बाद भी उस पर कार्यवाही करने से आखिर पुलिस गुरेज क्यों कर रही हैं रात्रि में घटी एक घटना के बाद आसपास के क्षेत्र वासी काफी परेशान हैं, सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी और कार्यवाही करने की बात कर रही थी परंतु ऐसा आखिर क्या हुआ जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही भी नहीं की और सभी को वापस घर भेज दिया।

*यह था पूरा मामला*
ब्लू डायमंड होटल के सामने संचालित चाई टपरी में रात को अचानक हंगामा हो गया जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सभी मौके पर पहुंचे और cseb चौकी पुलिस को सूचना दी, के यहां असामाजिक तत्वों के द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों का माहौल खराब हो रहा है, सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को चौकी ले जाएगा, आसपास के रहवासियों को यह महसूस हुआ कि आज के बाद यहां पर उत्पाती तत्वों का जमावड़ा नहीं होगा पुलिस ने इन पर कार्यवाही कर दी हैं परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

*नहीं है किसी भी प्रकार का लाइसेंस*

इस मामले में एक बात और भी सामने आई है कि संचालित फर्म का किसी भी प्रकार का लाइसेंस उनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है ऐसे में इस तरीके के अवैध चाय टपरी का संचालन होना यह समझ से परे है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share