प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति मे मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक 20जुलाई को पंचवटी मे,मोर्चा का अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने होगी रणनीतिक चिंतन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर छ ग प्रदेश मे कार्यरत पौने पांच लाख कर्मचारी अधिकारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 01अगस्त 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल निर्धारित है, हड़ताल को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने प्रांतीय मोर्चा द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला हेतु पर्यंवेक्षक दल गठित कर निर्धारित तिथि 23जुलाई तक जिले के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करने निर्देश प्रदान किया गया है इस हेतु प्रांतीय पर्यंवेक्षक दल मे शामिल छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, छ ग राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी, छ ग चतुर्थ वर्ग शा. कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विंदेशवर रौतिया, छ ग शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी की उपस्थिति मे कोरबा जिले के मोर्चा से सम्बद्ध संगठनों के सर्व जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों का बैठक 20जुलाई 2023 को पंचवटी विश्राम गृह मे समय दोपहर 2:00बजे निर्धारित की गई है* ।, तत सम्बन्ध मे आज 16 जुलाई को शिक्षक सदन कोरबा मे छ ग कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा आंदोलन संचालन समिति के सदस्यों, मोर्चा के सम्बद्ध एवं घटक संगठनों के प्रान्त /जिला /खंड पदाधिकारियों का आवश्यक बैठक मोर्चा के संयोजकद्वय के आर डहरिया, जगदीश खरे के नेतृत्व मे रखा गया था,बैठक मे निम्नलिखित निर्णय लिए गए – पर्यंवेक्षक दल की उपस्थिति मे 20जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय बैठक मे अधिक से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, प्रचार सामग्री पाम्पलेट, बैनर,रसीदबुक, सामूहिक अवकाश प्रपत्र की छपाई पर चर्चा की गई। बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा इस आंदोलन को “करो या मरो”की तर्ज पर हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गई। बैठक मे उपस्थित आंदोलन संचालन समिति के सदस्य ओमप्रकाश बघेल, एस एन शिव, सर्वेश सोनी, के डी पात्रे, रामकपूर कुर्रे वेदव्रत शर्मा, आर डी केशकर, डॉ गिरीश केशकर, विनोद सांडे द्वारा संयुक्त रूप से मोर्चा से सम्बद्ध कोरबा जिले के सर्व संगठन प्रान्त /जिला /खंड के पदाधिकारियों को 20 जुलाई की बैठक मे सादर उपस्थिति सुनिश्चित कराने अपील की गई है। आज की बैठक मे मुख्य रूप से नोहर चंद्रा,चन्द्रिका पाण्डेय, जय प्रकाश झा, वीरू कुमार गुप्ता, अखिलेश जैन, रामचरण साहू, हरिराम पटेल,भानु प्रसाद साहू एवं अनेकों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी आंदोलन संचालन समिति के सदस्य ओमप्रकाश बघेल द्वारा दी गई।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search