कोरबा जिला हैंडबॉल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न,सुरेश क्रिस्टोफर बने अध्यक्ष एवं अतुल यादव बने उपाध्यक्ष..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/छत्तीसगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में कोरबा जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की विशेष साधारण सभा की बैठक 16 जुलाई 2023 को जूनियर क्लब सीएसईबी पूर्व कोरबा में संपन्न हुई। उक्त साधारण सभा की बैठक में जिला एसोसिएशन के चुनाव की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कोरबा जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तारकेश मिश्रा ने किया। एसोसिएशन के चुनाव हेतु पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ हेंडबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव तथा जांजगीर चांपा जिले के सचिव जितेंद्र तिवारी उपस्थिति रहे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कोरबा जिला हैंडबाल एसोसिएशन के प्रबंधकारिणी हेतु मुख्य संरक्षक पद पर धनंजय सिंह, अध्यक्ष पद हेतु डी सुरेश क्रिस्टोफर, सचिव सज्जी टी जान, उपाध्यक्ष अतुल यादव,दिलीप डोंगरे, सरोज राठौर, सहसचिव जितेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष शेख जावेद तथा कार्यकारिणी सदस्य हेतु हिमांशु श्रीवास,युगल कश, अनिल यादव,निशा आदिले, रिया बैरागी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी हैडबाल खिलाड़ियों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाए दी। बैठक उपरांत आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित सचिव सज्जी टी जान ने किया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search