घोड़े के हमले में महिला की मौत,बालको में सामने आई घटना

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/प्रदेश के कोरबा जिले में बालको स्थित नेहरु नगर में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई,जब घोड़े के हमले में शादी समारोह में आई महिला की मौत हो गई। मृतका रामवति बरमकेला से नेहरु नगर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी समारोह के बाद महिला अपने परिजनों से के साथ बालको बस स्टैंड के पास जा रही थी,इसी दौरान घोड़े ने महिला को जोरदार लात मारी। घोड़े के हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई,जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया,लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी और उसका अंत हो गया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share