कथित भाजपा नेता की गुंडागर्दी,ब्लड बैंक में किया मारपीट:VIDEO

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है।

इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था तभी यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया
भूपेंद्र पटेल के बताए अनुसार ब्लड बैंक में एक व्यक्ति ब्लड लेने के लिए पहुंचा था लेकिन उसे ब्लड देने के एवज में रक्त लेने की आवश्यकता थी। इस पर कथित भाजपा नेता द्वारा शराब के नशे में ब्लड लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और मना करने पर मारपीट की गई
.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share