संदेही जिम संचालक मधुर साहू और उसका साथी गिरफ्तार,मामले में पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

कोरबा/की प्रसिद्ध न्यूज एंकर सलमा खान के गुमशुदगी मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। इस मामले के संदेही जिम संचालक मधुर साहू और उसका साथी पुलिस की पकड़ में आ गया है। कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाली न्यूज एंकर सलमा खान पिछले पांच साल से लापता है। सलमा के खोजबीन को लेकर पुलिस उस वक्त गंभीर हुई जब उन्हें कुछ अहम सुराग मिले,जिसके आधार पर पुलिस ने कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर भवानी मंदिर के पास नहर के नजदीक जेसीबी मशीन के माध्यम से उसके नरकंकाल को तलाशने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को शक था,कि मधुर साहू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर लाश को जमीन में दफना दिया था लेकिन मधुर के गिरफ्तारी नहीं होने के कारण मामले से पर्दा नहीं हट पा रहा था। अब जब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है,तो सलमा खान के गुमशुदगी का मामला जल्द सुलझ सकता है।
प्रसिद्ध न्यूज एंकर सलमा खान के गुमशुदगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share