महंत समाज करेगी कोरबा प्रत्याशी का बहिष्कार, कोरबा प्रत्याशी सरोज पांडे और बीजेपी जिलाध्यक्ष मांगे माफी नहीं तो चुनाव आयोग में दर्ज कराएंगे शिकायत – अतुल दास महंत

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा/स्व. बिसाहू दास महंत जी हमारे छग राज्य के महापुरुष रहें, ओर महंत समाज के पुर्वज समाज के प्रेरणा स्त्रोत आदर्श रहे है, जिसको समस्त छत्तीसगढ़िया समाज भी इनके आदर्श मानती है, अभी कुछ दिन पूर्व न्यूज पेपर और सोशल मिडिया के माध्यम से देखा गया है, कि लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाडेय और डॉ राजीव सिंह भाजपा अध्यक्ष जिला कोरबा के द्वारा हमारे आदरणीय परम श्रदेय बिसाहू दास महंत जी के नाम पर मेडिकल कालेज खोला गया, परंतु सम्मानीय महंत जी को अपमानित करते हुये यहा कहा गया है कि, सम्मानीय स्व प्यारे लाल कंवर जी का नाम लेते हुऐ, कंवर समाज क घोर अपमान किया गया है, ये सब बाते सामने आ रही है, जिसमे. छत्तीसगढ़ में निवासरत महंत समाज और कंवर सामाज को आपस मतभेद पैदा करने व लडवाने का प्रयास किया जा रहा है, और आपसी भाईचारा समाजिक सहोद्र को इन लोगो के द्वारा अपनी राजनितिक रोटी सेकने के लिये समाजीक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा ।

जिसे हमारे महंत परिवार ओर पनिका समाज घोर निंदा करता है। और चेतावनी देते हैं के आगे भविष्य मे हमारे पूर्वज स्व. बिसाहू दास जी के नाम से किसी प्रकार की ब्यान बाजी व टीका टिप्पणी ना करे ।

स्व. प्यारे लाल कंवर जी भी छत्तीसगढ़ राज्य के महापुरुष ओर अविभाजीत मध्य प्रदेश राज्य मे उप मुख्यमंत्री रहे, जो हमारे लिए गर्व की बात हैं, वो भी छत्तीसगढ़ समाज के पूर्वज व आदर्श रहै है, दोनों समाज के हमेशा आत्मीय संबंध रहा है ।

सरोज पाडेय ओर सजीव सिंह महंत समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मागे, और महंत समाज ये लोकसभा प्रत्याशी का बहिष्कार करती है ।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share