कोरबा/कोरबा के बालको क्षेत्र में भारी वाहनों के कारण जाम लगने की समस्या का समाधान होता नहीं देख रहा। रोजाना मुख्य सड़क पर जाम लग जाता है जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। एक बार फिर से परसाभांटा चैक से दर्री मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मार्ग पर स्कूल की कई बसें घंटो तक फंसी रही। लगातार लग रहे जाम से परेशान कुछ लोग हाथों में लाठी लेकर सड़क पर पहुंचे। इस बीच बालको थाने की नई प्रभारी मंजुषा पांडेय भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईश दी तब जाकर वे शांत हुए।

बरसात के मौसम में कोरबा शहर के विभिन्न सड़कों पर जाम लगने के मामले लगातार सामने आ रहे है। बालको क्षेत्र में यह समस्या काफी गंभीर हो चली है जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र के परसाभांटा चैक से दर्री रोड तक भारी वाहनों की लंगी कतार लग गई। जाम लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन जहां तहां फंसे रहे जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशान होना पड़ा। कई स्कूल बसें जाम में फंसी रही जिससे लोगों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा और वे हाथों में लाठी लेकर मौके पर आ धमके। उन्होंने बताया,कि मार्ग पर आए दिन जम लग रहा है लेकिन समस्या के समाधान को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा।

जाम लगने के कारण निर्मित हुई समस्या से परेशान हो रहे लोगों की जानकारी जब बालको थाने की नई प्रभारी मंजुषा पांडेय को हुई तो वे मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाईश देकर शांत कराया। इसके बाद जाम को समाप्त करने को लेकर उन्होंने जरुरी प्रयास किया तब जाकर स्थित संभली

