घर में घुसकर जनपद सदस्य के पुत्र से मारपीट, उपाध्यक्ष पर कारवाई की मांग

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा। किसी बात को लेकर उपाध्यक्ष और जनपद सदस्य के पुत्र आमने सामने हो गए है। जहा जनपद उपाध्यक्ष ने बीते दिनों मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही जनपद सदस्य के पुत्र ने उपाध्यक्ष पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। मामले में उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

 

सिविल लाइन थानांतर्गत सीएसईबी कालोनी के आवास क्रमांक ओडी 24 में आशीष कुमार गांगुली निवास करता है। यह कोरबा जनपद पंचायत के सदस्य का पुत्र है। उसने सिविल लाइन थाना के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत की है। इस शिकायत के माध्यम से जनपद सदस्य के सूत्र ने जनपद उपाध्यक्ष नंद कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि 16 अगस्त की रात उपाध्यक्ष ने मारपीट की थी। इस घटना के बाद 19 अगस्त को पुनः जनपद उपाध्यक्ष स्कार्पियों मे आवास पहुंचा। उसने घर में घुसकर गाली गलोच और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। जिससे गंभीर चोटे आई है। उसके हमले से कान में सुनाई नहीं दे रहा। मौके पर मौजूद किशन कोसले और राजा डहरिया ने बीच बचाव कर जान बचाई। उसने उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नंद कुमार कंवर ने आशीष गांगुली के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share