भारी बारिश में ढह गए थे दो मकान, पार्षद अमरजीत सिंह ने नए पक्के मकान बनवाकर मायूस चेहरों पर लाई मुस्कान..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

 

कोरबा – पार्षद हो तो ऐसा, जी हां सही पढ़ा आपने, समाज हित की सोचने वाले और गरीब असहाय लोगों की वास्तव में मदद करने वाले पार्षद द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र में निरन्तर सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के मायूस चेहरों पर मुस्कान आ रही है। जी हां हम बात कर रहे है कुसमुंडा क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह की जिनके द्वारा लगातार जिले व क्षेत्र में समाजसेवा से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं, गरीब असहाय की मदद के लिए ये सदैव तत्पर खड़े रहते हैं। बीते बरसात के मौसम में भारी बारिश की वजह से कुसमुंडा क्षेत्र में निवास करने वाले दो गरीब परिवार के मकान ढह गए थे।

कच्चे मिट्टी की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी जानकारी पार्षद अमरजीत सिंह को होने पर उन्होंने स्वयं के खर्च से दोनों परिवारों के लिए पक्के मकान का निर्माण कराया, नींव से लेकर छत खड़ा करने का पूरा खर्च उनके द्वारा किया गया। घर बनने के बाद घर उद्घाटन पर परिवारों ने पार्षद अमरजीत सिंह को बुलाया और उनके हाथों से दरवाजे को खुलवाते हुए घर में प्रवेश किया।

कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के आईबीपी बस्ती और मस्जिद के पास रहने वाले महिला अनुसुइया और बेगिन बाई के घर बरसात में ढह गए थे, जिसके बाद पार्षद अमरजीत से घरों का निरीक्षण कर मलबों का हटवा कर रहने लायक नए पक्के मकान का निर्माण कराया। पक्के मकान पाने के बाद दोनों ही परिवार में खुशी की लहर है, साथ ही अनुसुइया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर पार्षद द्वारा बिलासपुर सैंदरी में भर्ती करवा कर इलाज करवाया गया था।

जिसके बाद वह अपने मासूम बेटे के साथ आज स्वस्थ और अच्छे से रह रहे है। इसके आलावा क्षेत्र में पार्षद अमरजीत सिंह के द्वारा दुर्घटना व बीमार होने घायलों अथवा मृतकों को अस्पताल व घर तक पहुंचाने निःशुल्क एम्बुलेश और शव वाहन चलवाया जाता है। बीते वर्ष ग्राम खम्हारिया में भी निवास करने वाली एक अंधी बुजुर्ग महिला के लिए भी पक्के मकान का निर्माण उनके द्वारा कराया गया था। निश्चित रूप से पैसे तो यहां हजारों लोगों के पास है पर जो गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़ा होता है वह असली अमीर आदमी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share