BREAKING: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, चाकू, अवैध शराब और गांजा बरामद, फरार वारंटी के साथ 100 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर। रायपुर पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने तड़के अलग – अलग स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब, गांजा, धारदार हथियार जब्त किया और वारंटियों समेत 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कार्रवाई की गई है.जानकारी के अनुसार, रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में छापेमार कार्रवाई की गई. कार्रवाई में रायपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों का बल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम सहित 100 सदस्य शामिल थे. पुलिस ने गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share