नदी में डूबे तीन में से एक छात्र का शव हुआ बरामद,बाकी दो छात्रों की तलाश जारी

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

कोरबा में दर्री थानांतर्गत हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद 72 घंटे बाद छात्र सागर चौधरी का शव बरामद हुआ। सागर की लाश जलकुंभी के नीचे फंसी हुई थी। काफी मशक्कत करने के बाद एसडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू कर सागर की लाश को बाहर निकाला। सागर का शव मिलने से परिजनों के उपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। दो छात्र अब भी लापता जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। उम्मीद की जानी चाहिए,कि बाकी दो छात्रों का शव भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search