उधारी के रुपए के लिए अनशन पर नेत्रहीन बुजुर्ग:संचालक के खिलाफ टॉकीज के अंदर बैठे

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

भिलाई स्थित वेंकटेश्वर सिनेमा हाल में 68 वर्षीय एक दृष्टिहीन बुजुर्ग ने सोमवार को 10 घंटों तक आमरण अनशन किया। आरोप है कि टॉकीज के संचालक राजेश्वर राव उर्फ राजा बाबू ने महिला से 30 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, लेकिन अब नहीं लौटा रहे हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार श्याम लाल साहू और सुपेला थाना पुलिस पहुंची। उनके समझाने पर बुजुर्ग घर तो चला गया, पर कहा कि वहां भी अनशन जारी रहेगा।

 

आमरण अनशन पर बैठे बुजुर्ग हाउसिंग बोर्ड कालोनी जामुल निवासी पी रामू है। उसने भास्कर से बताया कि भिलाई सेक्टर एरिया निवासी राजेश्वर राव उर्फ राजा बाबू वेंकटेश्वर टॉकीज के केयर टेकर हैं। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड में ही रहने वाले एक व्यक्ति से ब्याज पर रुपए लिए थे। टॉकीज का मैनेजर केवीएस कामेश्वर बुजुर्ग का साला है और वह हर महीने रकम लौटाने के लिए आता था।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share