*IMPACT अडानी पॉवर प्लांट में हादसा — वेल्डिंग हेल्पर सतीश शांडिल्य की मौत, मुआवजा व नौकरी को लेकर सहमति*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी गांव स्थित अडानी पॉवर प्लांट में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सतीश शांडिल्य के रूप में हुई है, जो कापन गांव का निवासी था और ठेका कंपनी के माध्यम से वेल्डिंग हेल्पर के रूप में कार्यरत था। परिजनों के हंगामा और ख़बर चलाये जाने के बाद मुआवजा व नौकरी देने पर सहमति बनी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर सतीश काम कर रहा था, वहां पहले से मिट्टी धंसने की संभावना जताई जा रही थी। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तत्काल प्रयास कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद श्रमिक संगठनों और परिजनों ने प्लांट प्रबंधन से चर्चा की। देर रात तक चली बातचीत के बाद मृतक परिवार को सहायता देने पर सहमति बनी।

सहमति के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

* मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
* परिवार को हर माह ₹10,000 की पेंशन।
* मृतक के भाई को प्लांट में स्थायी नौकरी।

प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मजदूर संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share