*अदाणी फाउंडेशन की पहल से कोरबा के 21 सरकारी स्कूलों में 1300 से अधिक बच्चों को मिली बेहतर सुविधाएं और शिक्षण सामग्री*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

 

कोरबा, 29 मई 2025: जिले के दो प्रखंडों करतला और कोरबा में अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा सरोकारों में प्रतिबद्धता के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी स्कूलों को अतिआवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित शैक्षणिक सामग्री प्रदान की है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों के बीच शिक्षा में समानता और पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना है। अदाणी समूह के कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में इस समर्पित योगदान के लिए निकटवर्ती दस ग्रामों पताड़ी, खोड्डल, पहंदा, दर्राभांठा, ढनढ़नी, रिस्दीहापारा, उरगा, देवरमाल और सरगबुंदिया गांव के कुल 21 स्कूलों को शामिल किया गया है।

लाभान्वित स्कूलों में 14 प्राथमिक, 4 माध्यमिक और 3 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर बैठक व्यवस्था के लिए 220 डेस्क (बेंच) तथा शुद्ध और शीतल पेयजल के लिए कुल 15 स्कूलों में आर.ओ. वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। यही नहीं स्कूलों में पढ़ने वाले 1322 छात्रों को स्कूल बैग, कॉपी, कंपास और अन्य स्टेशनरी सामग्रियां भी वितरित की है। इससे न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि शुद्ध पानी की सुविधा से जलजनित बीमारियों की रोकथाम भी संभव होगी।

संबंधित ग्रामों के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, स्कूलों के प्रधानपाठक और शिक्षकों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की, और इसे स्थानीय युवाओं और बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने वाला सकारात्मक कदम बताया।

अदाणी समूह द्वारा अपने सामुदायिक सरोकारों के तहत छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा, राजधानी रायपुर, सहित प्रदेश के सरगुजा, दुर्ग, बलोदाबाजार-भाटापारा, और बिलासपुर सहित कुल छह जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिनमें कोरबा जिले से सटे सरगुजा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए युवाओं को जॉइन्ट इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा युवाओं और महिलाओं को आत्मनर्भर बनाने कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही 1000 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम स्कूल, अदाणी विद्या मंदिर में उच्चकोटी की निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कापी स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share