*ब्वायफ्रेंड के हमले से मां को बचाते गर्लफ्रेंड घायल, पुलिस ने बदल दिया घटनास्थल, गंभीर वारदात में मामूली धारा लगाया*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप कर लेने के बाद भी ब्वायफ्रेंड उसके पीछे पड़ा हुआ था। वह आए दिन घर पहुंचकर गाली गलौच व मारपीट करता था। उसकी करतूत से तंग आकर गलफ्रेंड अपनी मां के साथ ब्वायफ्रेंड के घर पहुंची। यह बात ब्वायफ्रेंड को नागवार गुजरी। उसने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गर्लफ्रेंड घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है। विडंबना तो यह है कि पुलिस ने घटनास्थल को कही और बताते हुए मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है।


यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र की है। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह पहले डिंगापुर रिक्शा पारा में परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान बस्ती में ही रहने वाले राहुल सारथी से हुई। उसका आना जाना घर में लगा रहता था। वह बात बात पर टोका टाकी करता था। संदेह कर मारपीट करता था। उसकी हरकत से परेशान होकर ब्रेकअप कर ली। इसके बाद भी राहुल पीछे पड़ा रहा। आखिरकार मां बेटी ने घर बदल लिया। उनके मकान का पता किसी तरह राहुल को लग गया। वह घर पहुंचकर मारपीट करने लगा। वह पीछा छुड़ाने के लिए रूपए की मांग करता है। उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी देता है। वह गुरूवार की दोपहर भी उसके घर पहुंचा। उसने गले में चाकू अड़ाते हुए धमकी दी। इसके बाद घर लौट गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। वह बेटी के साथ राहुल को समझने उसके घर डींगापुर जा पहुंची। जिससे गुस्साए युवक ने मारपीट शुरू कर दी। उसने नाबालिग की मां पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जुर्म तो दर्ज किया है, लेकिन एफआईआर में घटनास्थल ही बदल गया, इतना ही नहीं गंभीर मामले में मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज हुआ है, जिससे पीड़ित और उसके परिजन हताश हैं।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search