आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, राजधानी में तीन घंटे से ज्यादा बरसे बादल, हाईवे पर घुटनों तक भरा पानी, देखें VIDEO…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में बुधवार शाम से ही झमाझम बारिश हो रही है. वहीं पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है. इधर बलरामपुर जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. चार मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं. यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर गांव की है.मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे बेलसर में खेत में काम कर रहे छह लोगों पर गाज गिरी. इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार ग्रामीणों मनशु, कुंती, प्रितम, विपिन कुजूर की मौत हो गई. वहीं एक दूसरी घटना में खेत में काम कर रहे 5 ग्रामीणों पर भी गाज गिरी. इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. सभी ग्रामीणों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल ग्रामीणों का उपचार किया जा रहा है.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search