*9 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर पड़ोसी ने की दरिंदगी की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी युवक ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की मंशा से जंगल की ओर ले गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतत प्रयासों के चलते बालिका को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस को सुबह मिली थी सूचना, रात में हुआ था अपहरण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 368/25, धारा 137(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई।

जंगल में छोड़ी गई थी मासूम, आरोपी ने कबूला अपराध

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची को पड़ोस में रहने वाला युवक दशरथ सिदार (उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार) अपहरण कर दादर जंगल की ओर ले गया था। आरोपी पर पहले से ही बच्ची को लेकर गंदी नीयत थी। पुलिस का दबाव बढ़ता देख उसने बच्ची को जंगल में ही छोड़ दिया और खुद भागने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी को कपड़े और पैसे लेकर भागते समय दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस गंभीर प्रकरण के खुलासे में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, उप निरीक्षक महासिंह ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गेश राठौर, आरक्षक योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेन्द्र सोनी एवं महिला आरक्षक रेहाना फातिमा की विशेष भूमिका रही।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, अनजान या संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें, और किसी भी तरह की जानकारी तुरंत पुलिस थाना या कंट्रोल रूम में दें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share