*कोरबा ब्रेकिंग: पति-पत्नी विवाद में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक मचाया उत्पात*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

[कोरबा,]: मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार हेलीपैड के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पति-पत्नी के विवाद के चलते खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और जमकर हंगामा किया। लगभग दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामा के दौरान युवक ने पहले तोड़फोड़ की, फिर रसोई गैस खोल दी और अपनी गाड़ी की टंकी का पाइप भी तोड़ डाला। इस घटना से आसपास के कॉलोनीवासी और लोग दहशत में रहे, क्योंकि किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।


जानकारी के अनुसार, ऋषि केश सिदार नामक युवक ने गुस्से में आकर अपने घर में पहले तो खूब तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने रसोई गैस का रेगुलेटर खोल दिया और अपनी गाड़ी की टंकी का पाइप भी तोड़ दिया। स्वयं को एक कमरे में कैद कर लेने के बाद वह करीब दो घंटे तक हंगामा करता रहा, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सबल की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक ऋषि केश सिदार को बाहर निकाला। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवादों और उनके गंभीर परिणामों पर चिंता बढ़ा दी है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share