*लोकार्पण के महीने भर बाद ही गिरा कोरबा के रानी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का छज्जा, दो अधिकारी निलंबित*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read


कोरबा, छत्तीसगढ़: कोरबा-रिसदी मार्ग पर 17 करोड़ रुपये की लागत से बने रानी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का छज्जा (फॉल सीलिंग) लोकार्पण के मात्र एक महीने बाद ही गिर गया। यह घटना 10 जुलाई 2025 गुरुवार की देर रात हुई, जब हॉल पूरी तरह से खाली था। इस हादसे के बाद निर्माण गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।


छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हाउसिंग बोर्ड ने शुरुआती जांच में लगातार बारिश और तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण बताया है।


गौरतलब है कि इस आलीशान कन्वेंशन हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 जून 2025 को किया था। डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से तैयार हुए इस भवन में अब तक एकमात्र कार्यक्रम विश्व योग दिवस पर आयोजित किया गया था। इस घटना ने सार्वजनिक निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता नियंत्रण की आवश्यकता को फिर से उजागर कर दिया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share