*बुधवारी पार्किंग क्षेत्र बना दलदल: निगम की अनदेखी से जनता बेहाल*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा: कोरबा के बुधवारी बाजार में नगर निगम की घोर लापरवाही के चलते पार्किंग क्षेत्र दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहूलियत की उम्मीद में बनाए गए इस पार्किंग स्थल ने अब मुसीबत का रूप ले लिया है।

 

साप्ताहिक बाजार के दिनों में बुधवारी क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ जाती है और पार्किंग की समस्या आम बात है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद सड़क डिवाइडर पर गाड़ियां खड़ी करना बंद कर दिया गया है, जिससे लोग निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे बनी पार्किंग का उपयोग करते हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में यह पार्किंग स्थल अब एक बड़े दलदल में बदल गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्किंग क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कीचड़ और मिट्टी डाल दी गई है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। गाड़ी लेकर पार्किंग में प्रवेश करना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को अपनी गाड़ियों के दलदल में फंसने या फिसलकर चोटिल होने का डर सता रहा है। यह स्थिति नगर निगम की अदूरदर्शिता और रखरखाव में कमी को दर्शाती है, जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search