हिंदुस्तान जिन्दवाद के नारा लगाने वाले मलकीत की हत्या के विरोध बंद रहा भिलाई में मार्केट

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह की हत्या के विरोध में सिख समाज के छत्तीसगढ़ बंद के आहवान पर सोमवार सुबह 9 से 12 बजे तक भिलाई मार्केट बंद रहा। बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है। शहर में कई जगह मार्केट बंद हैं।

पीड़ित परिवार अभी भी थाने के सामने धरने पर बैठा है। जहां लोगों के साथ भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी धरने पर बैठे हुए हैं। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई है।

बता दें कि खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में शुक्रवार रात मलकीत सिंह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देख रहा था। इसी दौरान पास बैठे लोग उससे गाली गलौज करने लगे। मलकीत के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।।

सूचना मिलने के बाद मलकीत के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे भिलाई के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर रायपुर के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search