KORBA : कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर तीन बदमाशों ने मिलकर एक को पीटा मन नहीं भरा तो जलती भट्ठी में डालने का प्रयास, FIR दर्ज

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read

जिले में रविवार रात के लगभग 9:30 बजे पुराना बस स्टैंड में कोतवाली थाना के लगभग 2 सौ मीटर की दूरी पर स्थित पुराना बस स्टैंड में रविवार रात को तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नही मारपीट से जब बिगड़ैल युवकों का मन नही भरा तो उसे होटल की जलती भट्ठी में धकेलने का प्रयास किया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।

घटना रविवार रात के लगभग 9:30 बजे पुराना बस स्टैंड की है। जहां रात को 9:00 बजे के बाद असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा लगा रहता है वहां बनी छोटी-छोटी गुमटियों में जमकर जाम छलकाये जाते हैं पुराना बस स्टैंड की गुमटियों में कुछ लोग जाम छलका रहे थे। इसी बीच मिशन रोड निवासी आनंद रैकवार वहां पहुंचा और सिगरेट लेकर पीने लगा। सिगरेट पी रहे युवक को तीन युवकों के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद किया जाने लगा।

देखते ही देखते विवाद बढ़ा, तीन युवकों ने आंनद रैकवार को पकड़कर लात घूंसे और बेल्ट से जमकर पिटा। इस बीच कुछ लोगो ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लगातार युवकों के द्वारा आंनद रैकवार को पीटने के बाद भी जब मन नही भरा तो उसे पास के होटल की जलती भट्ठी में धकेलने का प्रयास किया। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया है मामले की जारी जारी है ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share