BIG BREAKING : सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए डॉ. रमन सिंह

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा. जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है.इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पीकर बनने पर रमन सिंह को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह विधि विधाई कार्य के ज्ञाता हैं. इनके अनुभवों का लाभ हम सभी को मिलेगा.

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू, सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share