Black Day Of India: भारत के इतिहास का सबसे काला दिन.. 6 साल पहले ‘ब्लैक डे’ में बदल गई थी 14 फरवरी की तारीख, देश ने खोए थे अपने 40 शूरवीर

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read

Black Day Of India: 14 फरवरी, 2019 वह तारीख जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। भारत में 14 फरवरी को आमतौर पर वैलेंटाइन डे के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह दिन देश के लिए एक दुखद याद भी लेकर आता है। इसी दिन 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें भारत ने अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था। इस हृदयविदारक घटना के कारण 14 फरवरी को भारत के इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है।

Read More: Pulwama Attack: आज ही के दिन उजड़ गई थी 40 परिवारों की खुशियां, कहानी सुनकर कांप उठा था पूरा देश, जानें कैसे हुआ था पुलवामा हमला? 

कैसे हुआ पुलवामा था हमला?

दरअसल, 14 फरवरी 20219 को श्री नगर नेशनल हाईवे पर अवंतीपोरा के गोरीपोरा में आतंकियों ने यह हमला किया था। सीआरपीएफ के काफिले में 60 से भी ज्यादा सैन्य वाहन थे। इन वाहनों में करीब 2547 जवान मौजूद थे। जो कार वाहनों से टकराई वह विस्फोटक से भरी हुई थी। जैसे ही कार ने सैन्य बसों में टक्कर मारी एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। यह धमाका इतना खतरनाक था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। उस दौरान पुलवामा के आसपास का वातावरण आग और धुएं से ढक गया था। हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

Vishal Dadlani Accident: दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मशहूर सिंगर.. कैंसिल हुआ पुणे का कॉन्सर्ट, इंस्टा स्टोरी में फैंस को दिया अपडेट 

जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

अवंतीपोरा में हुए इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। धमाका इतना तेज था कि कई बसों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस हमले ने देश को अंदर तक झकझोर दिया था। आतंकियों की इस हरकत से भारतीयों की आंखें नम हो गई थीं और अब सभी की निगाह रिटैलिएट पर थी।

14 फरवरी को भारत में ‘ब्लैक डे’ क्यों मनाया जाता है?

14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे, इस हृदयविदारक घटना के कारण 14 फरवरी को भारत के इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है।

पुलवामा हमला कब और कहां हुआ था?

पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ था।

इस हमले में कितने भारतीय जवान शहीद हुए थे?

इस भीषण आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

पुलवामा हमले के लिए कौन जिम्मेदार था?

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

भारत ने इस हमले के जवाब में क्या किया?

भारत ने 26 फरवरी 2019 को ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए और उन्हें तबाह कर दिया।
Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share