डीएवी खरमोरा कोरबा मेंआयोजित किया गया विदाई समारोह

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा/डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में कक्षा 12वीं के छात्रों को कक्षा 11वीं के छात्रों तथा शिक्षकों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। कक्षा 12वीं के छात्रों को तिलक, आरती तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बारहवीं के छात्रों द्वारा प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी के साथ केक काटने के साथ किया गया। कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम आयोजित किए तथा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।आज 12वीं कक्षा के छात्र एक अलग ही रूप में दिखाई दिए। विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। प्राचार्य मुखर्जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्होंने कहा कि बच्चे परीक्षा के उत्तीर्ण होने के पश्चात एक नई दुनिया में प्रवेश करेंगे जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होगा। बच्चों को कड़ी परिश्रम करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके जीवन के अग्रिम अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी छात्रों को स्वल्पाहार तथा भोजन कराया गया फिर विदाई दी गई। अंत में प्राचार्य मुखर्जी ने अपने व्यय से बारहवीं के बच्चों को स्वामी विवेकानन्द के द्वारा लिखी हुई एक पुस्तक भी प्रदान किए।

Oplus_16908288

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search
📲 Share